मोदी ने न्यूजीलैंड में खेलों से जुड़ी प्रदर्शनी का दौरा किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-07-2026
Modi visits sports exhibition in New Zealand
Modi visits sports exhibition in New Zealand

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के अत्याधुनिक खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है।

मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड में हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का यह 40 वर्षों में पहला दौरा है।
 
खेल उपकरण प्रदर्शनी में उनके साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी थे।
 
मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘खेल हमेशा से भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते रहे हैं। इस साल हम इन जीवंत खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ऑकलैंड में प्रधानमंत्री लक्सन और मैं खेलों से जुड़ी एक प्रदर्शनी को देखने गए जहां हमने अत्याधुनिक खेल नवाचारों की एक श्रृंखला देखी। यह देखना अद्भुत था कि कैसे प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता खेलों के भविष्य को आकार दे रही है और साथ ही हमारे दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ कर रही है।’’
 
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने इस प्रदर्शनी में लगाए गए उपकरणों का जायजा लिया।