मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को फिर से निर्वाचित होने पर बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2026
Modi congratulates Brazilian President Lula on his re-election
Modi congratulates Brazilian President Lula on his re-election

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को उनकी शानदार चुनावी जीत पर सोमवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा एवं व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
 
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति लूला को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और गहरा एवं व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और अधिक समावेशी, न्यायसंगत एवं टिकाऊ विश्व के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।
 
ब्राजील की निर्वाचन अदालत के अनुसार, सभी मतों की गिनती पूरी होने के बाद लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो पर करीब 44 लाख मतों की बढ़त हासिल की और उन्हें कुल मतों के 51.8 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।