A massive fire broke out in the market near Jammu railway station, burning down around 40 shops.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार में भीषण आग लगने से करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आग के कारण बाजार का चहल-पहल वाला व्यावसायिक इलाका मलबे में तब्दील हो गया।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे शिव मार्केट में आग लगी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग करीब पांच घंटे तक धधकती रही। इससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई और कई दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचा।
अधिकारियों ने बताया कि भीषण आग में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इनमें से ज्यादातर दुकानों में खाद्य सामग्री, सूखे मेवे और कंबल बेचे जाते थे।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और हवा के चलते यह तेजी से पूरे बाजार में फैल गई।