मिजोरम के एकमात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहली 'ओपन-हार्ट सर्जरी' सफल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-08-2026
Mizoram's only government medical college successfully conducts its first open-heart surgery
Mizoram's only government medical college successfully conducts its first open-heart surgery

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राज्य सरकार के ‘जोरम चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल’ (जेडएमसीएच) के चिकित्सकों ने इस संस्थान में पहली बार ‘ओपन-हार्ट सर्जरी’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि रेजिडेंट कार्डियोलोजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) डॉ. मैरी हमिंगथानतलुआंगी और गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल से आए डॉ. इंतेखाब आलम के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने बुधवार को 69 वर्षीय मरीज का ऑपरेशन किया। मरीज ‘ट्रिपल वेसल डिजीज’ से पीड़ित था, जो एक गंभीर स्थिति है जिसमें दिल की तीन प्रमुख मुख्य धमनियों (रक्त नलिकाओं) में रुकावट आ जाती है।
 
मरीज को लगभग छह महीने पहले दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद जांच में इस गंभीर बीमारी का पता चला था।
 
जेडएमसीएच के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया, “ऑपरेशन सफल रहा और मरीज फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चिकित्सकों की देखरेख में है।”
 
यह ऑपरेशन एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ और विशेष नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से पूरा किया गया।
 
मिजोरम की स्वास्थ्य मंत्री लालरिनपुई ने इस सफल ‘ओपन-हार्ट सर्जरी’ को संभव बनाने के लिए पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।