आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को छात्रों और 'जेन-जी' से सत्ता पक्ष और विपक्ष की 'साजिशों' से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर अपने राजनीतिक फायदों के लिए युवाओं के विरोध प्रदर्शनों को 'हाईजैक' करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
मायावती ने सरकारी नौकरियों में दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण की व्यवस्था को कमजोर करके उन्हें गुलाम बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग अब इस आरक्षण को 'निष्प्रभावी' बनाने में लगे हैं।