आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
साल के आठवें महीने का दसवां दिन कई छोटी- बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इनमें एक दिलचस्प खबर यह है कि बच्चों का चहेता आभासी चरित्र ‘स्पाइडरमैन’ पहली बार कॉमिक बुक में नजर आया। इसे बच्चों ने इतना पसंद किया कि बाद में यह कार्टून और फिर फिल्मों के रूप में पर्दे पर भी नजर आया। गरीबों और मजलूमों का मसीहा स्पाइडरमैन लंबे वक्त तक दुनियाभर में बच्चों का पसंदीदा चरित्र रहा।
10 अगस्त 2019 को तंजानिया के मोरोगोरो शहर में एक पलटे हुए ईंधन टैंकर से पेट्रोल निकालते समय भयानक विस्फोट हो गया था। इस भीषण दुर्घटना में लगभग 100 लोग मारे गए और 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
10 अगस्त 2025 को आकाश में एक दुर्लभ खगोलीय घटना ‘ग्रह परेड’ में छह ग्रह-बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून-एक सीध में संरेखित नजर आए। इसे सूर्योदय से ठीक पहले पूर्वी क्षितिज के पास एक साथ फ्रेम में देखा गया।
देश दुनिया के इतिहास में दस अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1809 : इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।
1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।
1831: कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।
1894 : देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म।
1966 : अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।
1962 : आज ही के दिन बच्चों का चहेता स्पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।
1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।
2000 : पड़ोसी देश श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000 : आत्मनिर्णय के अधिकार पर जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
2001 : रूस ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को सशर्त समर्थन दिया।
2004 : संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006 : तमिल विद्रोहियों पर सैन्य कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गए।
2011 : पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान में एक अमेरिकी ड्रोन मिसाइल हमले में 18 लोगों की मौत।
2013 : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक जनाजे के दौरान हुए आत्मघाती बम धमाके में 28 लोगों की मौत।
2019 : तंजानिया के मोरोगोरो शहर में एक पलटे हुए ईंधन टैंकर से पेट्रोल निकालते समय भयानक विस्फोट होने से करीब 100 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल।
2023 : म्यांमा से अल्पसंख्यक रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव के बंगाल की खाड़ी में पलटने से 17 लोगों की मौत।
2024 : ब्राजील के साओ पाउलो में विमान हादसे में 61 लोगों की मौत
2025 : आकाश में एक दुर्लभ खगोलीय घटना ‘ग्रह परेड’ में छह ग्रह—बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून—एक सीध में संरेखित नजर आए। इसे सूर्योदय से ठीक पहले पूर्वी क्षितिज के पास एक साथ फ्रेम में देखा गया।