मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विस अध्यक्ष के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-08-2026
Chief Minister Rekha Gupta participated in the Tiranga Yatra along with the Speaker of the Legislative Assembly.
Chief Minister Rekha Gupta participated in the Tiranga Yatra along with the Speaker of the Legislative Assembly.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ मंगलवार को यहां तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

विधानसभा परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह यात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू हुई और बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर संपन्न हुई।
 
तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक शामिल थे जिन्होंने हाथों में तिरंगा लिया हुआ था और वे भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।
 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'तिरंगा यात्रा' में शामिल होने के बाद एक्स पर पोस्ट कहा, ‘‘राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग हमारे शौर्य और त्याग का तेज है, श्वेत सत्य और शांति का संस्कार है, हरा समृद्धि और जीवंतता का प्रतीक है तथा अशोक चक्र राष्ट्र की अनवरत गति और कर्तव्य का संकल्प है।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा, "यह तिरंगा हमारी सभ्यता का गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के तप और बलिदान की स्मृति और 140 करोड़ भारतीयों की एकात्मता का प्रतीक है।"