दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Light rain likely in Delhi
Light rain likely in Delhi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
शहर के मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड पर तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
 
रिज और अयानगर मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.1 डिग्री सेल्सियस और 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान सामान्य से क्रमश: 3.1 डिग्री और 0.3 डिग्री कम रहे।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।