राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश होने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2026
Light rain is expected at many places in Rajasthan
Light rain is expected at many places in Rajasthan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में अनेक जगह शुक्रवार व शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
इसके अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23-24 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इस दौरान कई जगह हल्की बारिश हो सकती है।
 
वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः सूखा रहने की संभावना है।
 
इसके अनुसार शुक्रवार सुबह तक के 24 घंटों में बीकानेर जिले में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 4.4 मिलीमीटर बारिश बीकानेर में दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में रहा।
 
पर्वतनेनी ने कहा, ‘‘विश्व युद्धों में अनगिनत बलिदान दिए गए, लेकिन उन्हें मान्यता नहीं मिली और कुछ मामलों में जानबूझकर दबा दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि करीब 25 लाख भारतीयों ने युद्ध में हिस्सा लिया था और उनमें से लगभग 90,000 सैन्य सेवा के दौरान मारे गए थे।
 
उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक शासन की युद्ध नीतियों के कारण बंगाल के कुख्यात अकाल में 40 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई थी।