आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25.65 प्रतिशत बढ़कर 489.34 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, प्रमुख घरेलू उपकरण एवं उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माताओं में शामिल एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (एलजीईआई) लिमिटेड ने पिछले साल जुलाई-सितंबर में 389.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व 19.53 प्रतिशत बढ़कर 7,380.04 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 6,174.03 करोड़ रुपये था।
एलजीईआई ने अपने नतीजों के बयान में कहा, ‘‘जिंसों की ऊंची कीमतों, रुपये में गिरावट और आगामी त्योहारी मौसम की मांग का लाभ उठाने के लिए बाजार तक पहुंच बनाने संबंधी निवेश के बावजूद लाभप्रदता बढ़ी है।’’
कंपनी ने बताया कि उसकी कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 28 प्रतिशत बढ़कर 701 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, मार्जिन 63 आधार अंक बढ़कर 9.5 प्रतिशत पर पहुंच गया।