आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की और द्विपक्षीय हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार मिसरी और प्रधानमंत्री शाह के बीच यह बैठक काठमांडू में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद कार्यालय में हुई।
विदेश सचिव मिसरी की नेपाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री शाह की आगामी भारत यात्रा पर चर्चा करना है।
प्रधानमंत्री शाह के इस महीने के आखिर में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने की संभावना है।
इससे पहले मिसरी ने विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले से शिष्टाचार भेंट की। बुधवार को उन्होंने अपने नेपाली समकक्ष विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की थी।
मिसरी, नेपाल के विदेश सचिव राय के निमंत्रण पर मंगलवार को काठमांडू पहुंचे थे।