आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एंटीगुआ एवं बारबुडा में गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली से मुलाकात के दौरान गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की।
जयशंकर मंगलवार को सेंट जोन्स पहुंचे थे। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) से इतर राष्ट्रपति अली से मुलाकात की।
जयशंकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली से मिलकर खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2024 की यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति की समीक्षा की।’’
विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, कृषि, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।