30 lakh people involved in anti-drug drive under Operation Toofan in Kerala: Minister Chennithala
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के मादक पदार्थ रोधी अभियान में 30 लाख से अधिक लोग ‘तूफान वॉरियर्स’ के रूप में शामिल हुए हैं। सरकार जनभागीदारी, रोकथाम एवं पुनर्वास के माध्यम से मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
पलक्कड़ में मादक पदार्थ रोधी जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘ऑपरेशन तूफान’ को यूडीएफ सरकार का प्रमुख कार्यक्रम बताया और कहा कि इस अभियान को आम जनता से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।
चेन्निथला ने ये बातें एक जनसमूह द्वारा आयोजित ‘तूफान जागरण’ रैली का नेतृत्व करने के बाद कहीं। इस रैली में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों को मादक पदार्थों के खिलाफ शपथ दिलाई और उन्हें ‘तूफान वॉरियर्स’ घोषित किया।
उन्होंने याद दिलाया कि सुपरस्टार मोहनलाल को सबसे पहले ‘तूफान वॉरियर’ नामित किया गया था।