राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ वकीलों का धरना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-08-2026
Lawyers stage protest against the acting Chief Justice of Rajasthan High Court
Lawyers stage protest against the acting Chief Justice of Rajasthan High Court

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में सोमवार को कुछ वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की अदालत के बाहर धरना दिया। न्यायिक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर उनके खिलाफ लगे आरोपों के बीच जारी विवाद में वकीलों के विरोध ने अब और तीखा रूप ले लिया है।

मौजूद वकीलों के अनुसार, वकील उस अदालत कक्ष के बाहर धरने पर बैठे, जहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शर्मा और न्यायमूर्ति संगीता शर्मा की खंडपीठ मामलों की सुनवाई कर रही थी।
 
विरोध के बावजूद खंडपीठ ने मामलों की सुनवाई जारी रखी।
 
प्रदर्शन के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इसे उच्च न्यायालय के वकीलों के एक तबके और राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रमुख के बीच जारी टकराव में असामान्य रूप से बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है।
 
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने हाल में भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को तीन पत्र लिखकर न्यायमूर्ति शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और उनका राजस्थान से बाहर तबादला करने का अनुरोध किया।