DRDO परिसर में वैज्ञानिक के घर लाखों की चोरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-05-2026
Lakhs stolen from scientist's house in DRDO campus
Lakhs stolen from scientist's house in DRDO campus

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 उत्तरी दिल्ली में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के आवासीय परिसर में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक महिला वैज्ञानिक के फ्लैट से कथित तौर पर कई लाख रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तिमारपुर इलाके में स्थित उच्च सुरक्षा वाले परिसर के अंदर हुई।
 
उनके अनुसार, वैज्ञानिक अपने परिवार से मिलने के लिए 15 मई को चंडीगढ़ गई थीं। जब वह 23 मई को वापस लौटीं, तो उन्होंने घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया और कीमती सामान गायब था।
 
महिला वैज्ञानिक की शिकायत के अनुसार चोरी की गई वस्तुओं में 15,000 रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, झुमके, एक नेकलेस सेट, चूड़ियां, चेन और अंगूठियां समेत अन्य आभूषण और तीन घड़ियां भी थीं।
 
अधिकारियों ने बताया कि चोरी हुए सामान के सटीक मूल्य का आकलन किया जा रहा है, हालांकि इसके कई लाख रुपये के होने का अनुमान है।
 
पुलिस ने बताया कि तिमारपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराध और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आरोपियों की पहचान करने के लिए आवासीय परिसर व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
 
पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने घर को निशाना बनाने से पहले रेकी की होगी। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।