देशभर की 2.63 लाख पंचायतें 26 नवंबर को मनाएंगी संविधान दिवस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-11-2025
2.63 lakh panchayats across the country will celebrate Constitution Day on November 26, the Preamble will be read in local languages.
2.63 lakh panchayats across the country will celebrate Constitution Day on November 26, the Preamble will be read in local languages.

 

नयी दिल्ली

पंचायती राज मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी 26 नवंबर को देशभर की लगभग 2.63 लाख पंचायतें संविधान दिवस मनाएंगी, जिसमें संविधान की प्रस्तावना का पाठ स्थानीय भाषाओं में किया जाएगा।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, संविधान दिवस पर मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करेंगे।

मंत्रालय ने बताया,

  • तीन-स्तरीय पंचायती राज संस्थान और सभी ग्रामीण स्थानीय निकाय इस आयोजन में शामिल होंगे।

  • देशभर की पंचायतों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा, सेमिनार और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

‘कॉन्स्टिट्यूशन कनेक्ट – प्रिएंबल रीडिंग रिले’

मंत्रालय ने कहा कि सुबह 10:00 बजे से शाम 6:45 बजे तक पूरे देश में “कॉन्स्टिट्यूशन कनेक्ट – प्रिएंबल रीडिंग रिले” आयोजित होगी, जिसमें हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश 15 मिनट के लिए जुड़ेगा।
यह कार्यक्रम मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2015 से संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान अपनाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है।