कुणाल बस ये चाहता था कि उसके पिता घर लौट आयें: मौसी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-08-2026
Kunal just wanted his father to return home: Aunt
Kunal just wanted his father to return home: Aunt

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

कुणाल बस ये चाहता था कि उसके पिता घर लौट आयें: मौसी

पिछले सप्ताह छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी की चोटी से कूदकर अपनी जान देने वाले कुणाल चंदगुडे की मौसी ने सोमवार को दावा किया कि उसका आत्महत्या करने का इरादा नहीं था; वह तो बस अपने पिता को भावुक करके उन्हें घर लौटने के लिए मनाना चाहता था।
 
कुणाल की मौसी ने इस घटना का मोबाइल फोन से संबंध की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि किशोर अपने माता-पिता के बीच चल रहे तनाव और गलतफहमियों से परेशान था।
 
उन्होंने कहा कि किशोरवय होने के कारण शायद वह स्थिति की जटिलताओं को पूरी तरह समझ नहीं पाया।
 
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को तिसगांव इलाके में यह दुखद घटना हुई, जब घरेलू झगड़े के बाद पहाड़ की चोटी से गिरने से चंदगुडे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
 
मृतकों की पहचान शहर के ज़ल्टा फाटा इलाके के मुरलीधर चंदगुडे (48), उनकी पत्नी संगीता और उनके 19 साल के बेटे कुणाल के तौर पर हुई है।