आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल और लगातार ट्रैवल के बीच अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में आध्यात्मिक सुकून के कुछ पल बिताए। कुब्रा अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं, जहां उन्होंने माथा टेका और अपनी एक शांत व खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
तस्वीर में कुब्रा पारंपरिक लुक में सिर ढके बेहद सादगी और शांति के साथ नजर आ रही हैं। पवित्र स्थल पर खिंचवाई गई इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “समर्पण करने आई थी… लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई। ऐसा हमेशा होता है!”
उन्होंने पोस्ट में वाहेगुरु, गोल्डन टेंपल और पवित्र जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया, जिससे उनकी आस्था और आध्यात्मिक भाव साफ दिखाई दिए।
अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली कुब्रा अक्सर फैंस के साथ जिंदगी के खास पल साझा करती रहती हैं, लेकिन इस बार उनका बेहद शांत और आध्यात्मिक रूप देखने को मिला। फैंस ने भी उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। किसी ने तस्वीर को “डिवाइन” बताया तो किसी ने “शांतिपूर्ण” और “आत्मिक” कहा।
अमृतसर का श्री हरमंदिर साहिब देश के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में गिना जाता है, जहां हर धर्म और वर्ग के लोग शांति और सकारात्मकता की तलाश में पहुंचते हैं। कुब्रा सैत की यह यात्रा एक बार फिर याद दिलाती है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में अध्यात्म इंसान को भीतर से सुकून और स्थिरता देता है।