केरलम सरकार ने सहकारी क्षेत्र को विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दी : मुख्यमंत्री सतीशन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2026
Kerala government has allowed the cooperative sector to start airline services: Chief Minister Satheesan
Kerala government has allowed the cooperative sector to start airline services: Chief Minister Satheesan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘केरल सिविल एविएशन डेवलपमेंट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ को विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।
 
मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां ‘कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी’ के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारत में पहली बार सहकारी क्षेत्र के जरिये विमान सेवा शुरू की जाएगी।
 
सतीशन ने कहा कि इस परियोजना की अगुवाई एमवीआर कैंसर सेंटर के चेयरमैन सी. एन. विजयकृष्णन करेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एयर इंडिया और इंडिगो की तरह उन्हें (विजयकृष्णन को) सहकारी क्षेत्र के जरिये विमानन कंपनी शुरू करने की अनुमति दी गई है। एमवीआर कैंसर सेंटर और कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी को सफल बनाने वाली टीम उनके साथ मिलकर इसे शुरू करने के लिए काम करेगी।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हम दुनिया को दिखाएंगे कि केरलम का सहकारी क्षेत्र क्या कर सकता है।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सहकारी क्षेत्र में लोगों द्वारा जमा की गई राशि की गारंटी देगी।
 
उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों में पैसा जमा करने वालों को भी वही भरोसा मिलना चाहिए, जो राष्ट्रीयकृत और अनुसूचित बैंकों में निवेश करने वालों को मिलता है।
 
सतीशन ने हालांकि साथ ही आगाह किया कि सरकार सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी।