कर्नाटक : उडुपी में राष्ट्रीय स्तर का केला मेला 29 नवंबर से

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-11-2026
Karnataka: National level Banana Fair in Udupi from November 29
Karnataka: National level Banana Fair in Udupi from November 29

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
वर्ष 2028-30 के लिए सोडे श्री वादिराजा मठ के श्री विश्ववल्लभतीर्थ श्रीपदरु के द्वितीय श्री कृष्ण पूजा पर्याय के लिए प्रारंभिक तैयारियों के तहत 29 नवंबर को पारंपरिक बाले मुहूर्त का अनुष्ठान किया जाएगा।

इस अनुष्ठान के साथ मठ 29 नवंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय केला मेला का आयोजन करेगा।
 
सोडे वादिराजा मठ के श्री विश्ववल्लभतीर्थ श्रीपदरु ने शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में बताया कि कदली विश्वदर्शन शीर्षक से आयोजित होने वाले केला मेला में केले की खेती के महत्व, विविध किस्में, वैज्ञानिक कृषि व्यवस्थाओं और मूल्यवर्धित उत्पादों पर प्रकाश डाला जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि यह मेला श्री कृष्ण मठ के पार्किंग क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न राज्यों से किसानों, कृषि विशेषज्ञों, अनुसंधानकर्ताओं और कृषि उद्यमियों के भाग लेने की संभावना है।