Cyclone Murasu has caused damage estimated at around Rs 2,000 crore in Andhra Pradesh: Chief Minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण 1,919 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री नायडू ने बृहस्पतिवार देर रात अधिकारियों के साथ चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें राहत व बहाली के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने पर जोर दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लगातार आए दो चक्रवातों ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ के बाद किसानों तथा निवासियों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बृहस्पतिवार देर रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में नायडू के हवाले से कहा गया, ‘‘हम चक्रवात ‘मुरासु’ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बापटला और गुंटूर जिलों के चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रारंभिक तौर पर राज्य को लगभग 1,918.5 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।’’