हिंडाल्को का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 7,533 करोड़ रुपये पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-11-2026
Hindalco's net profit rises 59% to Rs 7,533 crore in the second quarter
Hindalco's net profit rises 59% to Rs 7,533 crore in the second quarter

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 58.8 प्रतिशत बढ़कर 7,533 करोड़ रुपये रहा।
 
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,741 करोड़ रुपये था।
 
कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी आय बढ़कर 92,651 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 66,771 करोड़ रुपये थी।
 
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज धातुओं की पूरी मूल्य श्रृंखला में काम करती है।
 
दूसरी तिमाही में उसकी कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 13,757 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 42 प्रतिशत अधिक है।