आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को एथलीट एम. आर. पूवम्मा को जापान में एशियाई खेलों में महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक और मिश्रित 4 गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
शिवकुमार ने पूवम्मा से फोन पर बात की और उनकी उपलब्धि की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूवम्मा के प्रदर्शन से देश गौरवान्वित हुआ है।
उन्होंने पूवम्मा से कहा, "बधाई हो। मुझे आप पर बहुत गर्व है। मैं हमेशा एथलेटिक्स देखता हूं। हम हर संभव तरीके से आपकी मदद करेंगे। मैं आपकी टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं। आपने देश को गौरवान्वित किया है।"
उन्होंने पूवम्मा से छह अक्टूबर को मुलाकात करने के लिए भी कहा।
कर्नाटक की रहने वाली पूवम्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और देश की सफल 4 गुणा 400 मीटर रिले टीमों का हिस्सा रही हैं।