आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने शनिवार को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
न्यायमूर्ति सेन को सुबह लोक भवन में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा पद की शपथ दिलाई गई।
लोक भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमशीर, राज्य के कानून मंत्री पी राजीव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, केरल पुलिस प्रमुख आर. चंद्रशेखर और उच्च न्यायालय के कई वरिष्ठ न्यायाधीश शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।
न्यायमूर्ति सेन ने पिछले साल अक्टूबर में मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।
इसके बाद, केंद्र सरकार ने एक जनवरी को एक अधिसूचना जारी कर उन्हें केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया।