जिंदल स्टेनलेस ने फेरिटिक स्टेनलेस स्टील के लिए जेएफई स्टील से किया समझौता

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-09-2026
Jindal Stainless signs agreement with JFE Steel for ferritic stainless steel
Jindal Stainless signs agreement with JFE Steel for ferritic stainless steel

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जिंदल स्टेनलेस ने सोमवार को कहा कि उसने चुनिंदा फेरिटिक स्टेनलेस स्टील ग्रेड की विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने के लिए जापान की कंपनी जेएफई स्टील कॉरपोरेशन के साथ समझौता किया है।
 
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस तकनीकी सहायता समझौते के तहत फेरिटिक स्टेनलेस स्टील के निर्धारित ग्रेड की उत्पाद गुणवत्ता और विनिर्माण प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
 
फेरिटिक स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल वाहन कलपुर्जों, रेल डिब्बों, रसोई उपकरणों, औद्योगिक मशीनरी और निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में होता है।
 
जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, ‘‘फेरिटिक स्टेनलेस स्टील के विनिर्माण में जेएफई स्टील की दशकों की विशेषज्ञता से कंपनी को उत्पाद गुणवत्ता और परिचालन दक्षता मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’
 
समझौते के तहत जेएफई स्टील, समझौते में शामिल ग्रेड के लिए जिंदल स्टेनलेस के उत्पाद गुणवत्ता और विनिर्माण प्रक्रियाओं को मजबूत करने के प्रयासों में तकनीकी सहायता देगी।