झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
Jharkhand Governor, Chief Minister and BJP leaders wished PM Modi on his birthday
Jharkhand Governor, Chief Minister and BJP leaders wished PM Modi on his birthday

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।
 
गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी बृहस्पतिवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।
 
गंगवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘देश की प्रगति, जन कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायी है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’’
 
मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।’’
 
झारखंड में भाजपा नेताओं ने मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।