आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 24.7 डिग्री सेल्सियस, रिज में 20.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत रही। आईएमडी के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े नौ बजे 105 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।