जसपाल राणा का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति : अमित शाह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-06-2026
Jaspal Rana's death is an irreparable loss to the nation: Amit Shah
Jaspal Rana's death is an irreparable loss to the nation: Amit Shah

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
 
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता तथा कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।
 
अमित शाह ने कहा, ‘‘ राणा ने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान जीतकर और एक कोच के रूप में युवा निशानेबाजों को प्रशिक्षित कर निशानेबाजी में भारत की अदम्य क्षमता को साबित करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ राणा का निधन राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’
 
राणा के परिवार में पत्नी रीना राणा, बेटी देवांशी, पुत्र युवराज, पिता नारायण सिंह राणा तथा उनके भाई-बहन सुषमा सिंह और सुभाष राणा हैं।