Japan's heart is broken again in the knockouts.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जापान को पहले भी विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में हार से दिल टूटने का अनुभव है और हर बार की तरह इस बार भी उसने अगली बार इससे बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
जापान को पहले हाफ में बढ़त बनाने के बावजूद पांच बार के चैंपियन ब्राजील से इंजरी टाइम के गोल के कारण 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। उसकी टीम एक बार फिर से आखिर तक डटी रही, लेकिन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। यह लगातार तीसरी बार है जब जापान नॉकआउट राउंड में बढ़त बनाने के बावजूद हार गया।
जापान इससे पहले चार अवसरों पर नॉकआउट में जीत हासिल नहीं कर पाया लेकिन उसके कोच हाजिमे मोरियासु ने अगले विश्व कप में इससे बेहतर प्रदर्शन करने को अपना लक्ष्य बनाया है।
मोरियासु ने कहा , ‘‘हम इस बार अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, लेकिन हम अगले विश्व कप या शायद उसके बाद वाले विश्व कप के लिए लक्ष्य बना सकते हैं। हमें उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से काम करना चाहिए और हम यही कर रहे हैं।’’