जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, एक जवान घायल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-07-2026
Jammu and Kashmir: Suspected terrorists attack police team in Anantnag, one soldier injured
Jammu and Kashmir: Suspected terrorists attack police team in Anantnag, one soldier injured

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अपराह्न करीब 12.30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में गोलीबारी हुई।
 
उन्होंने बताया कि हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
 
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।