जम्मू-कश्मीर: केसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष की आवासीय संपत्ति को कुर्क किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-07-2026
Jammu and Kashmir: Residential property of former KCCI president attached
Jammu and Kashmir: Residential property of former KCCI president attached

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कश्मीर वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (केसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष मुबीन अहमद शाह की आवासीय संपत्ति को अधिकारियों ने बुधवार को कुर्क कर लिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि ‘काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर’ (सीआईके) की एक टीम ने यहां डलगेट स्थित शाह के आवासीय मकान और भूमि को कुर्क कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि अगस्त 2019 में, केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने से पहले शाह को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 
बाद में अदालत के आदेश पर शाह को रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह मलेशिया चले गये। पिछले वर्ष दिसंबर में एनआईए की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।