अमेरिका में धर्म पूछकर भारतीय नागरिक पर चाकू से हमला: रिपोर्ट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-07-2026
Indian national attacked with knife in US after being asked about religion: Report
Indian national attacked with knife in US after being asked about religion: Report

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिका के यूटा राज्य में सॉल्ट लेक सिटी के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल के अंदर एक भारतीय नागरिक पर कथित तौर पर उसके धर्म के कारण 15 बार चाकू से हमला किया गया। मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी।
 
‘फॉक्स 13 न्यूज’ की खबर के अनुसार, यूटा के वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली सिटी मॉल में काम करने वाले सैयद सोहैलुद्दीन पर सोमवार दोपहर पीटर माइकल लार्सन नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला किया। खबर के मुताबिक, हमले से पहले आरोपी ने सोहैलुद्दीन से उसका धर्म पूछा था।
 
‘एबीसी न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आरोपी लार्सन को हत्या के प्रयास और प्रतिबंधित खतरनाक हथियार रखने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के रिकॉर्ड के हवाले से खबर में कहा गया है कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सोहैलुद्दीन को उसके धर्म के कारण निशाना बनाया।
 
सोहैलुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। वहीं, आरोपी लार्सन को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि हमला रोकने के लिए बीच-बचाव करने वाले लोगों ने उसकी पिटायी की थी, जिससे वह घायल हो गया।