दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक ने तीन वर्ष से अधिक समय बाद की ब्याज दर में बढ़ोतरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-07-2026
South Korea's central bank raised interest rates for the first time in more than three years.
South Korea's central bank raised interest rates for the first time in more than three years.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक ने पश्चिम एशिया में तनाव के कारण बढ़ी मुद्रास्फीति पर काबू पाने और घरेलू कर्ज में वृद्धि की रफ्तार को धीमा करने के मकसद से तीन वर्ष से अधिक समय बाद बृहस्पतिवार को पहली बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी की।
 
मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद बैंक ऑफ कोरिया ने अपनी नीतिगत रेपो दर को 2.5 प्रतिशत से 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया। जनवरी, 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर में वृद्धि की गई है।
 
बैंक ऑफ कोरिया के गवर्नर शिन ह्यून सोंग ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति के सभी सात सदस्यों ने नीतिगत ब्याज दर बढ़ाने का समर्थन किया।
 
उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि, उपभोक्ता कीमतों और वित्तीय स्थिरता, तीनों पहलुओं को देखते हुए यह कदम आवश्यक था।
 
केंद्रीय बैंक ने हाल के वर्षों में घरेलू कर्ज और रियल एस्टेट कीमतों में तेज बढ़ोतरी को लेकर चिंताओं के बावजूद ब्याज दरों को स्थिर रखा था या उनमें कटौती की थी। उस समय उसकी प्राथमिकता भू-राजनीतिक उथल-पुथल और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए गए व्यापक शुल्कों के बीच व्यापार-निर्भर अर्थव्यवस्था को समर्थन देना थी।