असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-06-2026
Indian Air Force AN-32 aircraft crashes in Jorhat, Assam
Indian Air Force AN-32 aircraft crashes in Jorhat, Assam

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
असम के जोरहाट जिले में शनिवार को भारतीय वायु सेना का विमान एएन-32 उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान रोवरिया इलाके में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर उतर रहा था। वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।