भारत की ताकत विविधता में एकता है: ओडिशा के मुख्यमंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2025
India's strength lies in unity in diversity: Odisha Chief Minister
India's strength lies in unity in diversity: Odisha Chief Minister

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए कलिंगा स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया और कहा कि विविधता में एकता भारत की ताकत है।
 
खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए माझी ने कहा कि एकता, भाईचारा और देशभक्ति भारत की आत्मा है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी भारतीय हैं, चाहे हमारी जाति, धर्म या भाषा कुछ भी हो। यही आत्म-जागरूकता हमें एकजुट रखती है और देश को मजबूत बनाती है। सरदार पटेल एक ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने सैकड़ों राजाओं को एकजुट करके एक एकीकृत भारत का निर्माण किया।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज सरदार पटेल के मजबूत विचारों और दूरदर्शिता के कारण एक है।
 
पटेल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
 
राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष सरदार पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जन्म 1875 में आज के गुजरात के करमसद में हुआ था।
 
माझी ने सभी से एक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह दौड़ इसी एकता, सद्भाव और देशभक्ति का प्रतीक है।’’