भारत पेट एवं आतं की बीमारियों के बीच फैटी लिवर, कोलोरेक्टल कैंसर के बढ़ते मामलों से जूझ रहा:विशेषज्ञ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-09-2026
India grappling with rising cases of fatty liver, colorectal cancer among stomach and bowel diseases: Experts
India grappling with rising cases of fatty liver, colorectal cancer among stomach and bowel diseases: Experts

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
चिकित्सा विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा कि भारत ‘हेलिकोबैक्टर पाइलोरी’ और आंतों के कीड़ों के संक्रमण जैसी लगातार बनी रहने वाली बीमारियों के साथ-साथ ‘फैटी लिवर’ और ‘कोलोरेक्टल कैंसर’ जैसी चयापचयी समस्याओं के रूप में बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।

उन्होंने पेट एवं आंत संबंधी बीमारियों का जल्द पता लगाने और उनकी रोकथाम पर ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया।
 
ये चिंताएं ‘वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (डब्ल्यूसीओजी) 2026' से पहले सामने आई हैं। यह कार्यक्रम पहली बार भारत में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक यहां द्वारका के यशोभूमि में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर के पेट/आंत संबंधी विशेषज्ञ पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के बदलते स्वरूप और उनके बढ़ते स्वास्थ्य प्रभाव पर चर्चा करेंगे।
 
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञों का कहना है कि साफ-सफाई, टीकाकरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में सुधार से कई संक्रामक और रोकी जा सकने वाली बीमारियों को कम करने में मदद मिली है, लेकिन अब देश में चयापचयी और जीवनशैली से जुड़ी आंत संबंधी (पाचन तंत्र से जुड़ी) बीमारियों का बोझ बढ़ रहा है।