In Bhadohi, armed criminals demolished a boundary wall at a former minister's property and demanded Rs 5 lakh.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रंगनाथ मिश्रा की संपत्ति पर निर्माणाधीन चारदीवारी को कथित तौर पर हथियारबंद लोगों ने ध्वस्त कर दिया और काम जारी रखने देने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, कल्याण सिंह और राम प्रकाश गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मिश्रा गोपीगंज के लालानगर क्षेत्र में दो बीघे से अधिक जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करा रहे थे।
मिश्रा के पुत्र मनमोहन मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि हथियारबंद लोगों का एक समूह मौके पर पहुंचा, आंशिक रूप से बनी दीवार को गिरा दिया और मजदूरों को काम जारी रखने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए भगा दिया।
इसमें कहा गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर निर्माण कार्य जारी रखने देने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।