आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कोका-कोला कंपनी और जुबिलेंट बेवरेजेज द्वारा समर्थित हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स लिमिटेड (एचसीसीएच) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास अपने शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं।
छह नवंबर के मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक हिंदुस्तान कोका-कोला ओवरसीज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 99,74,61,456 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा।
चूंकि यह निर्गम पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए कंपनी को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी और इससे मिलने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारक के पास जाएगी।
अमेरिका में एक ‘काउंटी’ मोटे तौर पर भारत के एक ज़िले के बराबर होती है, जिसमें कई शहर और कस्बे शामिल होते हैं, लेकिन इसका प्रशासन निर्वाचित अधिकारियों द्वारा चलाया जाता है।
‘यूएसए इंडिया बिजनेस समिट’ के कार्यक्रम अध्यक्ष एनी अग्निहोत्री ने कहा कि जॉर्जिया आने वाले नए भारतीय प्रवासियों के लिए फ़ॉरसाइथ पहली पसंद है, क्योंकि यहां एक सुस्थापित सहायता तंत्र मौजूद है: जैसे भारतीय दुकानें, मंदिर और अच्छे स्कूल।