राजस्थान उच्च न्यायालय के बार संघों ने स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को जरूरी बताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
High Court called for the appointment of a permanent Chief Justice.
High Court called for the appointment of a permanent Chief Justice.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान उच्च न्यायालय के कई बार संघों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर उठाए गए मुद्दों का समाधान उचित मंच के माध्यम से किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया।
 
‘राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, जयपुर’ के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने कहा कि स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति जरूरी है और किसे नियुक्त किया जाए, यह सक्षम प्राधिकारी का विशेषाधिकार है।
 
सोगरवाल ने कहा, “स्थायी मुख्य न्यायाधीश होना चाहिए। आप किसे नियुक्त करते हैं, यह आपका विशेषाधिकार है। हमें किसी से कोई आपत्ति नहीं है।’’
 
न्यायमूर्ति मेहता, जिनका मूल उच्च न्यायालय भी राजस्थान उच्च न्यायालय ही है, ने भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को लिखे तीन पत्रों में न्यायमूर्ति शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रधान न्यायाधीश से राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए राज्य के बाहर से किसी स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करने का आग्रह किया था।
 
न्यायमूर्ति मेहता ने दो, 10 और 17 अगस्त को लिखे अपने पत्रों में राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर ‘कुप्रशासन’’, ‘कदाचार/अनियमितताओं’’, ‘‘भाई-भतीजावाद’’और ‘‘पक्षपात’’ के आरोप लगाए हैं।