हज 2023: वापसी का दौर शुरू, दिल्ली के 1573 हजयात्री वतन लौटे, 21 जुलाई तक चलेगा सिलसिला

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 05-07-2023
हज 2023: वापसी का दौर शुरू, दिल्ली के 1573 हजयात्री वतन लौटे, 21 जुलाई तक चलेगा सिलसिला
हज 2023: वापसी का दौर शुरू, दिल्ली के 1573 हजयात्री वतन लौटे, 21 जुलाई तक चलेगा सिलसिला

 

आवाज द वाॅयस / नई दिल्ली

हज बैतुल्लाह 2023 करने के लिए भारत के सबसे बड़े हज उड़ान बिंदु इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हजयात्रियों ने घर लौटना शुरू कर दिया है. दिल्ली राज्य के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद अरिफी के अनुसार, 399 तीर्थयात्रियों की वापसी सऊदी एयरलाइंस की पहली उड़ान से हुई, जबकि 3जुलाई को चार उड़ानों से वापसी हुई है.

चार जुलाई को 1573 हजयात्री अपने वतन लौटे. दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां, कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरिफी, उप कार्यकारी अधिकारी मोहसिन अली और दिल्ली राज्य हज समिति के अन्य कर्मचारियों ने पहली उड़ान से आने वाले तीर्थयात्रियों का पुष्प अर्पित कर स्वागत किया.
 
चेयरपर्सन कौसर जहां ने दिल्ली लौट रहे तीर्थयात्रियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और मक्का और मदीना में उनके प्रवास के दौरान स्थिति पर चर्चा की. इस दौरान हजयात्रियों ने अपनी शांतिपूर्ण वतन वापसी पर खुशी जताई और चेयरपर्सन कौसर जहां को अपने अनुभव और भावनाओं से अवगत कराया.
 
याद रहे कि हज पूरा करने के बाद हज बैतुल्लाह 2023 के लिए दिल्ली से रवाना हुए 19,399 हजयात्रियों की वापसी 3जुलाई 2023 से 21 जुलाई तक जारी रहेगी. इस बीच, दिल्ली राज्य हज समिति ने उन यात्रियों के लिए हज मंजिल में अस्थायी रहने की व्यवस्था भी की है जो दिल्ली में अस्थायी प्रवास के बाद घर लौटने का इरादा रखते हैं.
 
दिल्ली राज्य हज समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई बसें ऐसे हजयात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे गंतव्य तक ले आएंगी.