गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु में 20 एकड़ जमीन खरीदी,आवासीय परियोजना से 1,350 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-03-2026
Godrej Properties acquires 20 acres in Bengaluru

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बेंगलुरु में 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

कंपनी वह एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी जिससे अनुमानित 1,350 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
 
गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने पूर्वी बेंगलुरु में 20 एकड़ का भूखंड खरीदा है। कंपनी ने हालांकि जमीन की लागत का उल्लेख नहीं किया।
 
कंपनी ने कहा, ‘‘ कंपनी इस स्थल पर एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने की योजना बना रही है, जिसकी अनुमानित राजस्व क्षमता करीब 1,350 करोड़ रुपये है।’’
 
भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज की मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हैदराबाद में मजबूत उपस्थिति है।
 
कंपनी छोटे शहरों में आवासीय भू-खंड भी बेचती है।