ईद फैशन 2026: पेस्टल शेड्स और चिकनकारी सूट बने पहली पसंद

Story by  अर्सला खान | Published by  [email protected] | Date 18-03-2026
Eid brings a wave of fashion to the markets, with crowds flocking to find trending suits.
Eid brings a wave of fashion to the markets, with crowds flocking to find trending suits.

 

अर्सला खान/नई दिल्ली 

ईद नजदीक आते ही दिल्ली के बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। गलियों में चहल पहल है। दुकानों पर रोशनी है। और हर चेहरे पर एक खास उत्साह झलक रहा है। त्योहार की तैयारी अब अपने रंग में है। कपड़ों की खरीदारी इस हलचल का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है। खासकर महिलाएं और युवतियां नए और ट्रेंडिंग सूट की तलाश में बाजारों का रुख कर रही हैं।
 
 
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक की तंग गलियां इन दिनों रंगों से भरी हुई हैं। हर दुकान पर नए डिजाइन सजे हैं। पारंपरिक कढ़ाई वाले सूट से लेकर मॉडर्न कट वाले आउटफिट तक सब कुछ यहां मौजूद है। अनारकली, शरारा और गरारा सूट इस बार खास पसंद बनकर उभरे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहक कुछ अलग और खास तलाश रहे हैं। भीड़ इतनी है कि कई बार कदम बढ़ाना भी मुश्किल हो जाता है।
 
 
 
वहीं लाजपत नगर मार्केट में फैशन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां रेडीमेड सूट और डिजाइनर पीस युवाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। ट्रायल रूम के बाहर लंबी कतारें हैं। हर कोई अपने लिए परफेक्ट ड्रेस चुनना चाहता है। हल्की कढ़ाई वाले सूट और सॉफ्ट फैब्रिक की मांग यहां ज्यादा देखी जा रही है।
 
कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए सरोजिनी नगर मार्केट अब भी पहली पसंद बना हुआ है। यहां हर स्टॉल पर ट्रेंडिंग डिजाइन मिल रहे हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियां और युवा वर्ग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। कम कीमत में स्टाइलिश लुक पाने की चाह यहां साफ नजर आती है।
 
 
इस बार ईद के फैशन में सादगी और नजाकत का मेल दिख रहा है। पेस्टल शेड्स खास पसंद किए जा रहे हैं। फ्लोरल प्रिंट और हल्की चिकनकारी का चलन बढ़ा है। पाकिस्तानी स्टाइल के सूट भी युवतियों के बीच चर्चा में हैं। फैशन अब सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा। यह एक अभिव्यक्ति बन चुका है।
 
 
 
सोशल मीडिया ने इस बदलाव को और तेज कर दिया है। Instagram पर हर दिन नए डिजाइन सामने आ रहे हैं। फैशन क्रिएटर्स अपने अंदाज से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। Rumaisa Dc अपने एथनिक कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। उनके डिजाइन युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं Jasmeen Kaur और Priyanka Kamboj भी अपने यूनिक स्टाइल से नई पहचान बना रही हैं। इनके अलावा designmachinesuitslive और design_aqua_studio जैसे पेज भी ट्रेंड सेट कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Libas (@libasindia)

 
अब खरीदारी का तरीका भी बदल गया है। पहले लोग सीधे बाजार जाते थे। अब पहले मोबाइल स्क्रीन पर डिजाइन देखे जाते हैं। फिर वही लुक बाजार में तलाशा जाता है। कई लोग अपने पसंदीदा डिजाइन को टेलर से सिलवाना भी पसंद कर रहे हैं। इससे बाजार और ऑनलाइन दुनिया के बीच एक नया रिश्ता बन गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hanna Khan (@hannaskhan)

 
ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह खुशी का एहसास है। यह अपनेपन का रंग है। और इसमें खुद को खास अंदाज में पेश करने की चाह भी शामिल है। सही आउटफिट चुनना अब एक अहम फैसला बन चुका है।
 
 
दिल्ली के बाजार और सोशल मीडिया का यह मेल इस बार ईद के फैशन को एक नई पहचान दे रहा है। हर गली में खोज जारी है। हर स्क्रीन पर नजरें टिकी हैं। और हर दिल में एक ही ख्वाहिश है। इस ईद कुछ अलग पहनना है। कुछ ऐसा जो याद रह जाए।