जर्मनी में विस्फोट और संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद रेलवे स्टेशन बंद किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-09-2026
German railway station closed after explosion and suspicious object found
German railway station closed after explosion and suspicious object found

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दक्षिणी जर्मनी के ऑग्सबर्ग के एक रेलवे स्टेशन के पास विस्फोट होने और फिर वहां संदिग्ध वस्तु बरामद होने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन बंद कर दिया। फिलहाल इस स्टेशन से ट्रेन का परिचालन नहीं हो रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, तड़के करीब तीन बजकर 15 मिनट पर स्टेशन के पास एक गलियारे में एक अज्ञात वस्तु में धमाका हुआ जिससे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ की खबर के मुताबिक घायल लोगों में 17 साल की एक लड़की और 18 साल का एक लड़का शामिल है। दोनों ही यूक्रेन के नागरिक हैं।
 
‘डीपीए’ के अनुसार, बाद में मुख्य स्टेशन पर ही एक और संदिग्ध वस्तु मिली जिसमें धमाका नहीं हुआ था।
 
बवेरिया राज्य आपराधिक पुलिस कार्यालय के विस्फोटक विशेषज्ञ घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं।
 
पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि स्टेशन के आसपास सड़क पर यातायात और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
 
विस्फोट के बारे में अभी और जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।