The dilapidated government school building in Rampura, Jaipur was demolished and a new building would be constructed at a cost of Rs 18 lakh.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जयपुर जिले के रामपुरा (कंवरपुरा) में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भवन पिछले महीने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद चर्चा में आया था।
अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मशीनों की मदद से विद्यालय के पुराने भवन को गिरा दिया गया।
सितंबर 2025 में तकनीकी सर्वेक्षण के बाद भवन को जर्जर और असुरक्षित घोषित कर दिया गया था।
इसके बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए इसे उपयोग से बाहर कर दिया गया था। एक अधिकारी ने कहा, “भवन को ध्वस्त कर दिया गया।”