फोर्टिस हॉस्पिटल कल्याण में अत्याधुनिक इमरजेंसी विभाग शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-05-2026
Fortis Hospital Kalyan opens state-of-the-art Emergency Department
Fortis Hospital Kalyan opens state-of-the-art Emergency Department

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
Fortis Hospital Kalyan ने अपने 20 साल पूरे होने पर नए अत्याधुनिक इमरजेंसी विभाग का उद्घाटन किया है। इस सुविधा का उद्घाटन कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के आयुक्त अभिन्नव गोयल और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में यहां 60 हजार से अधिक आपातकालीन मामलों का इलाज किया गया है। इनमें मेडिकल, कार्डियक, सर्जिकल और न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी के मामले शामिल रहे। इसी अनुभव के आधार पर नए इमरजेंसी विभाग को आधुनिक तकनीक और तेज उपचार व्यवस्था के साथ तैयार किया गया है।
 
नए विभाग में अत्याधुनिक बेड, निगेटिव प्रेशर आइसोलेशन रूम, कार्डियक मॉनिटरिंग, वेंटिलेशन और डिफिब्रिलेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही इसे कैथ लैब और आईसीयू से सीधे जोड़ा गया है ताकि गंभीर मरीजों का इलाज बिना देरी शुरू किया जा सके।
 
अस्पताल ने “कोड क्यूआरटी 2.0” पहल की भी घोषणा की है। इसके तहत कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के 15 अस्पतालों को एक साझा आपातकालीन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों को “गोल्डन आवर” के भीतर बेहतर उपचार मिल सके।