पूर्व राजनयिक जावेद अशरफ आईटीपीओ के चेयरमैन नियुक्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-11-2025
Former diplomat Javed Ashraf appointed chairman of ITPO
Former diplomat Javed Ashraf appointed chairman of ITPO

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पूर्व राजनयिक जावेद अशरफ को भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में यह जानकारी दी।
 
अशरफ 1991 बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
 
मंत्रालय की ओर से 19 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया कि उन्हें पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक संविदा आधार पर चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
 
अशरफ ने अपने राजनयिक करियर में सिंगापुर, फ्रांस सहित कई देशों में भारत के राजदूत के तौर पर काम किया है।