आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जयपुर में मंगलवार सुबह एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया श्याम नगर क्षेत्र में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दस मंजिला अपार्टमेंट से सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलने पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा गार्ड्स की मदद से परिवारों को बाहर निकालना शुरू किया। आग से बचने के लिए दो परिवार छत पर चले गए थे, उन्हें हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।
दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।