एफबीआई ने भारतीय भगोड़े समेत 10 सर्वाधिक वांछित अपराधियों पर घोषित इनाम राशि को चार गुना बढ़ाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-03-2026
FBI quadruples reward money on 10 most wanted criminals, including Indian fugitive
FBI quadruples reward money on 10 most wanted criminals, including Indian fugitive

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने 10 सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल भगोड़ों के बारे में सूचना देने वालों के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 10 लाख अमेरिकी डॉलर कर दी है।
 
इस सूची में 11 साल पुराने हत्या के मामले में फरार एक भारतीय नागरिक भी शामिल है और इसमें पहली बार किसी साइबर अपराधी को भी शामिल किया गया है।
 
एफबीआई के आपराधिक प्रभाग के सहायक निदेशक हीथ आर. जानके ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों की सूची में तीन फरार आरोपियों के नाम पिछले सप्ताह जोड़े गए थे और सूचीबद्ध किए जाने के तुरंत बाद उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
भारतीय नागरिक भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल 12 अप्रैल, 2015 को मैरीलैंड के हैनोवर में डोनट की दुकान में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद से फरार है और उसे आखिरी बार न्यू जर्सी के नेवार्क में देखा गया था।
 
एफबीआई ने कहा कि भद्रेशकुमार पटेल की उम्र अब करीब 35 साल होगी और उसे ‘‘हथियारबंद तथा बेहद खतरनाक’’ माना जाना चाहिए।
 
‘वाशिंगटन पोस्ट’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पटेल 2017 से शीर्ष 10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों की सूची में है और वह मौजूदा सूची में सबसे लंबे समय से शामिल आरोपी है।