Fadnavis reached the Vidhan Bhavan on a motorcycle.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बृहस्पतिवार को यहां मोटरसाइकिल से विधान भवन पहुंचे और बाद में केंद्र के मितव्ययिता उपायों का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से केवल ‘‘छोटे बलिदान देने को कहा है।’’
फडणवीस ने इस मुद्दे पर "अनावश्यक विवाद" पैदा करने के लिए विपक्ष की आलोचना की और कहा कि रणनीतिक गठबंधन और आर्थिक लाभ के उद्देश्य से की जाने वाली प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाना ‘‘सरासर मूर्खता’’ है।
मुख्यमंत्री अपने आवास ‘वर्षा’ से मोटरसाइकिल पर दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता और मंत्री आशीष शेलार भी थे। वे विधान परिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे।
यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने का आग्रह किया था।
इस संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है और भारत कच्चे तेल एवं गैस आयात के लिए काफी हद तक पश्चिम एशिया पर निर्भर है।
बुधवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने कई मितव्ययिता उपायों की घोषणा की थी, जिसमें मंत्रिमंडल के उनके सहयोगियों के काफिले में वाहनों की संख्या आधी करना और मंत्रियों व अधिकारियों के विदेशी दौरों को रद्द करना शामिल है।
बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने काफिलों में कटौती की है, टाले जा सकने वाले विदेशी दौरों को रद्द कर दिया है और