Experts optimistic about positive outcome of Xi Jinping-Modi meeting.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लेखक और शीर्ष कॉरपोरेट सलाहकार आर गोपालकृष्णन ने शनिवार को कहा कि वह दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच होने वाली बैठक के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी हैं।
चिनफिंग के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने के बीच यह टिप्पणी आई है। सम्मेलन के दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
अपनी नयी किताब ‘‘चाणक्य एंड सुन त्जू- ए बिजनेस लेंस ऑन ट्रेड, थॉट एंड ट्रैवल’’ के सिंगापुर में विमोचन के मौके पर गोपालकृष्णन ने कहा, ‘‘भारत और चीन की सरकारों को कामकाज के दायरे और नियम तय करके अपने कारोबारों को मिलकर काम करने देना चाहिए।’’
गोपालकृष्णन ने कहा, ‘‘सरकारों को लक्ष्मण रेखा तय करनी चाहिए और उन चीजों की सूची बनानी चाहिए, जिन्हें नहीं किया जा सकता।’’
गोपालकृष्णन ने कहा कि कारोबारी संबंध रिश्तों को सुधारने का सही तरीका हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच होने वाली बैठक के सकारात्मक नतीजे को लेकर ‘‘आशावादी’’ हैं।